
शराब के नशे में पहुंचा था प्रशिक्षण लेने, डीईओ ने प्रधान पाठक को थमाया ये नोटिस
रायगढ़. शराब के नशे में निर्वाचन प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा पैदा करने पर एसडीएम के निर्देश पर डीईओ ने प्रधान पाठक मोहनलाल भोय को निलंबित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में आयोग के निर्देशानुसार अलग-अलग वर्ग के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों को मंगलवार की सुबह पॉलिटेक्निक कालेज में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था।
इस कार्यक्रम में प्रधन पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बुलांकी पुसौर मोहनलाल भोय शराब के नशे में पहुंच गया। कक्ष के अंदर जब शराब की बदबू आने लगी तो लोग अगल-बगल झांकने लगे। कुछ देर बाद शराब के नशे में प्रधान पाठक ऊटपटांग हरकत करने लगा। इससे प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इसको लेकर मौके पर उपस्थित तहसीलदार लीलाधर चंद्रा और एसडीएम भागवत जासवाल ने प्रधान पाठक का मेडिकल चेकअप कराया।
मेडिकल चेकअप में शराब सेवन करना पाया गया। मेडिकल रिपोर्ट व एसडीएम के प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ आरपी आदित्य ने प्रधान पाठक भोय को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में उसका मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया होगा।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
प्रधान पाठक को जब प्रशिक्षण केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा गया तो उसने वहां से जाने से ही मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को बुलवाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
Published on:
14 Nov 2018 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
