जांजगीर चंपा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

- अकलतरा थाना क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर दो की मौत, एक की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी मोड़ के पास शनिवार की रात नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाकारित ट्रक का पता नहीं चल पाया है। मृतक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा के थे। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अकलतरा पुलिस के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासी समारू लाल डहरिया पिता महाजन (40) अपने साथी अलोक कुर्रे पिता सुखराम (31) व संदीप यादव (32) के साथ शनिवार की शाम को किसी काम से बाइक क्रमांक सीजी सीजी 10 एनसी 1257 से अकलतरा आए थे। रात नौ बजे तीनों एक बाइक में सवार होकर एनएच 49 की सड़क से अपने गांव मोहतरा लौट रहे थे। वे रात नौ बजे अर्जुनी मोड़ के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे तीनों सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर गिर पड़े। मौके पर ही समारू डहरिया व आलोक कुर्रे की मौत हो गई। वहीं संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शनिवार की रात को पुलिस ने शव को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवा दिया था। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर अकलतरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
14 Oct 2018 03:16 pm
Also Read
View All
क्या छत्तीसगढ़ बन रहा है गड्ढों का प्रदेश? जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अर्जुनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख