जीवनलाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना की सूचना मिलते ही उसने तत्काल मामले की सूचना जांजगीर पुलिस को दी, तब जांजगीर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। उसका कहना है कि नाकेबंदी की खबर मिलते ही उन लोगों ने अनिल राठौर पर लूट का आरोप लगाते हुए उसे नवागढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट के बाद उसके पूरे शरीर को सिगरेट से जला दिया गया है। यहां तक उसका स्मार्ट फोन और दो हजार रुपए भी लूट लिया है। जीवनलाल ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि नवागढ़ पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल व डॉक्टरी मुलाहिजा कराए अनिल राठौर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे पामगढ़ न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचा दिया है।