शनिवार की शाम पुलिस की टीम उसके ठिकाने में दबिश दी और भूपेंद्र कुमार साहू को सट्टे में दांव लगवाते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5400 रुपए की पट्टी एवं 870 रुपए नगद रकम बरामद किया है। इसके अलावा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी का अंक लिखा कापी, डॉट पेन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।