जांजगीर चंपा

ये नजारा देख दहल उठेंगे आप, धधकती आग में जिंदा जल गईं एक ही परिवार की दो महिलाऐं

आग किसने लगाई यह सस्पेंस बरकरार
2 min read
janjgir champa industries,janjgir police,the woman crime in janjgir champa,
आग किसने लगाई यह सस्पेंस बरकरार

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम कटौद में सोमवार की तड़के एक घर में ननद भौजाई जिंदा जल गए। आग किसी ने लगाई है या वे खुद जले हैं। यह सस्पेंस बरकरार है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अंर्तकलह के कारण घर के मुखिया परमेश्वर केंवट ने अपनी पत्नी और बहन को जिंदा जलाकर भाग निकला है। पुलिस ने भी परमेश्वर की फरारी को देखते हुए उसी पर आशंका व्यक्त की है। फरारी के दौरान उसका फोन भी बंद है। जिसके कारण शंका बलवती हो रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल पर डाग स्क्वायड बुलाया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Read mre : पोरथा डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
एएसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम कटौद में सोमवार की सुबह ५.३० बजे ग्रामीणों ने परमेश्वर केंवट (३१) के घर अंदर आग की लपटें देखी। घर के अंदर परमेश्वर केंवट की पत्नी प्रमिला (२५) बहन परमेश्वरी (३०) जिंदा जल रहे थे। वहीं घर में परमेश्वर का मासूम पुत्र यमन केंवट (०७) तमाशबीन बना रहा। उसके आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घर के लोग आग बुझाने के लिए असफल प्रयास किए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे बुझाना संभव नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल बुलाकर आग का काबू पाया। शव का पंचनामा कार्रवाई से पहले पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वायड, एफएसएल की टीम बुलाई। एसडीओपी हेडक्वार्टर लकड़ा खुद मौके पर जांच कर रहे हैं। परिजनों का बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परमेश्वर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने परमेश्वर पर शंका जाहिर की है। क्योंकि वह रविवार की शाम को परमेश्वर अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Published on:
02 Apr 2018 08:17 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें