26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोरथा डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

-पांच आरोपी गिरफ्तार व तीन आरोपी हैं फरार -48 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई डकैती की गुत्थी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Apr 2018, 7:33 PM IST

पोरथा डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. सक्ती थानांतर्गत ग्राम पोरथा में डेढ़ लाख की डकैती की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। एक अपचारी बालक समेत डकैती के पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से डकैती की रकम 30 हजार रुपए, चाकू व पिस्टल जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

एसपी नीतु कमल ने बताया कि 29-30 मार्च की दरमियानी रात पोरथा सक्ती के संजय अग्रवाल पिता राजकुमार के घर से हथियारबंद डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच के लिए एसपी ने पांच टीम गठित की थी। एएसपी पंकज चंद्रा सहित चार टीम डकैतों की सुराग लगा रही थी। इस दौरान मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड का प्रयोग किया गया, जिसमें डाग स्क्वायड गांव में ही घूमकर रह गई। इससे साफ हो गया कि गांव के युवकों की संलिप्तता है।

Read More : हाथ में गन लिए सरपंच के खेत में बड़ी संख्या में पहुंचे कंपनी के सुरक्षा गार्ड, तनाव का आलम

इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आसपास के संदिग्घ लोगों की जानकारी लेने पर ग्राम डोंगिया निवासी तुषार राजपूत की गतिविधि संदिग्ध होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे पहले हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। तुषार पुलिस को देख डर गया और घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से डकैती की रकम 1600 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त चाकू पेश किया तथा अपने साथ अन्य सात लोगों का नाम बताया।

तुषार के बयान के बाद उसके संदेहियों पर घटना के अन्य आरोपियों के पता तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा ग्राम कौडिय़ा डभरा क्षेत्र के मुन्ना उर्फ मानसिंह पिता ब्रम्हानंद खूंटे को पकड़ा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो बाइक व चाकू तथा डकैती की रकम पांच हजार रुपए बरामद किया गया। इसी तरह जांजगीर के चंदनिया पारा निवासी कालू खान उर्फ मुजफ्फर खान पिता सत्तार खान को भी पकड़ा। उसके कब्जे से डकैती की रकम पांच हजार व रिवाल्वर व होंडा साइन बाइक जब्त किया।

इसी तरह पूछताछ पर पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर अड़भार से विनय गर्ग पिता सम्मेलाल व एक अन्य आरोपी को पकड़ा। उनके कब्जे से क्रमश: पांच हजार रुपए व चाकू बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पर घटना सुबह तकरीबन ढाई बजे करना बताया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग अलग दिशाओं में भाग निकले थे।

तीन आरोपी फरार
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फरार होने वालों में सूरज भारती, हेमलाल व खेल कुमार शामिल हैं। डकैती की शेष रकम उनके पास है। इसके अलावा डकैती की वारदात को अंजाम देने में जो हथियार थे वे भी उन्हीं के पास है।

वाट्सअप से मिली सफलता
बताया जा रहा है कि आरोपियों का अपना अलग वाट्सअप ग्रुप था। जिसके माध्यम से वे आपस में चेटिंग करते थे। तुषार वाट्सअप गु्रप का एडमिन था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पहले मोबाइल जब्त की। मोबाइल के माध्यम से गु्रप के सारे सदस्यों का खुलासा हो गया। इस आधार पर पुलिस ने सारे के सारे सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

टीम होगी पुरस्कृत
डकैती की वारदात की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझाने पर आईजी दिपांशु काबरा ने पूरी टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। टीम ने बड़ी तत्परता से डकैती की गुत्थी सुलझाई है। डकैती गुत्थी सुलझाने में एएसपी पंकज चंद्रा, एडीओपी अमित पटेल, क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी, एएसआई मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक दामोदर जायसवाल, राजेश घिरहे, दुर्गेश खूंटे, राघवेंद्र धृतलहरे, रोहित कहरा, गौरी शंकर राय, विवेक ठाकुर, सुरेंद्र खरे तथा थाना प्रभारी एमपी टंडन एवं दिलीप सिंह का योगदान रहा।

घर में दबा दिया था पिस्टल
पुलिस को जो हथियार मिला है वह जांजगीर के चंदनिया पारा निवासी कालू खान उर्फ मुजफ्फर खान का था। पुलिस को कालू खान ने बताया कि वह कर्ज से लदा था। जिसके चलते डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पिस्टल को अपने घर में जमीन में गड़ा दिया था।
ये हैं आरोपी
01. सूरज भारती छोटेकोट मालखरौदा
02. हेमलाल बंजारे उर्फ सिंघरिया सिगड़ा
03 खेलो चौहान रायगढ़
04 कालू खान उर्फ मुजफ्फर खान जांजगीर
05. मुन्ना उर्फ मानसिंह खूंटे कौडिय़ा
06. विनय गर्ग अड़भार
07. तुषार राजपूत डोंगिया
08. अपचारी बालक पोरथा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग