26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

महिलाओं का भी जुड़ाव कई बार गलत लोगों व संगठनों से होने लगा है। इससे महिलाओं को अपनी सुरक्षा का स्वयं ध्यान रखने की आवश्यकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 May 2017, 8:32 PM IST

tonk

मालपुरा के समीप डिग्गी के अग्रवाल सेवा सदन में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं व किशोरियां।

मालपुरा. अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। शिविर संयोजक रामगोपाल जैन ने महिलाओं को बताया कि वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी व इंटरनेट सेवा ने जीने का ढंग ही बदल दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोग एक-दूसरे से जुडऩे लगे हैं।

इसमें महिलाओं का भी जुड़ाव कई बार गलत लोगों व संगठनों से होने लगा है। इससे महिलाओं को अपनी सुरक्षा का स्वयं ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्हें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। महत्वकांक्षाओं को चुनौतियों के रूप में लेना पड़ेगा। उन्होंने रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी।

शिविर के दौरान सुबह के सत्र में दक्ष प्रशिक्षक संतरा मेघवंशी ने आत्मरक्षा व योग के गुर, दोपहर में सीताराम शर्मा ने संगीत शिक्षा, गोपाललाल जैन ने कम्प्यूटर, शिप्रा गोयल देवली ने इंग्लिश स्पोकिंग के बारे में बताया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज चौरासी के राकेश नेवटा, रामपाल जैन, महावीर प्रसाद जैन सहित कई मौजूद थे।

मंत्री त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि मंगलवार को शिविर में डॉ. नम्रता जैन जयपुर द्वारा मोटिवेशन व अजय बंसल की ओर से 'व्यक्तिगत विकास पर जानकारी दी जाएगी।

खुला अधिवेशन आज

टोंक. भारत संचार निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए खुला अधिवेशन का आयोजन मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से दूरभाष केन्द्र निवाई में होगा। यह जानकारी उपमंडल अभियंता आर. के. सुलानिया ने दी।