जांजगीर-चांपा. सक्ती क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द में एक ही परिवार के चार लोग जड़ी बूटी खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गए। घायलों में एक तीन साल का मासूम भी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को पहले सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को सिम्स रेफर कर दिया है।