जांजगीर चंपा

Vedanta Plant Accident Update: अब तक 20 लोगों की मौत, हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से टाई-अप, देखें मृतकों के नाम

Vedanta Plant Accident Update: ब्लास्ट में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं...
2 min read
वेदांता हादसा (फोटो सोर्स- पत्रिका)
वेदांता हादसा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Vedanta Plant Accident Update: सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर पाइपलाइन फटने से हुए भीषण हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 श्रमिक झुलस गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और राहत दल लगातार बचाव एवं उपचार कार्य में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घायलों में से 18 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 17 श्रमिकों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है और वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल के बर्न यूनिट सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से टाई-अप

प्रशासन ने राहत कार्य तेज करते हुए 5 एयर एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा है। साथ ही भविष्य में गंभीर मरीजों के रेफरल के लिए हैदराबाद के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से टाई-अप भी किया गया है। मौके पर कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Vedanta Plant Accident Update: बॉयलर फटने से 20 की मौत

छत्तीसगढ़ के इस पावर प्लांट हादसे में मृतकों की सूची इस प्रकार है-

  • थांडा राम लहरे- छत्तीसगढ़नवीन अंसारी- कानपुरउधार सिंह यादव - छत्तीसगढ़रितेश कुमार - बिहारअमन लाल पटेल - छत्तीसगढ़तरुण कुमार ओझा -झारखंडआकिब खान - बिहारसुमित जाट - पश्चिम बंगालअब्दुल रहीम - झारखंडशेख सैफुद्दीन - पश्चिम बंगालपप्पू कुमार -उत्तर प्रदेशअशोक परिहा - झारखंडमानस गिरी - पश्चिम बंगालबृजेश कुमार - उत्तर प्रदेशरोशनवर महतो - छत्तीसगढ़कार्तिक महतो - पश्चिम बंगालशिवकरण मुर्मू - पश्चिम बंगालचितरंजन डोली (46) - मेदिनीपुर, पश्चिम बंगालदीपांशु सिंह (24) - मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल
  • अन्य मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Vedanta Plant Accident Update: श्रमिक ने रुंधे गले से बताई आपबीती

हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि 17 मजदूर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। रायगढ़ के जिंदल अस्पताल के बर्न यूनिट में घायलों का उपचार जारी है। हादसे के समय मौजूद एक श्रमिक ने रुंधे गले से बताया कि, “हम रोज की तरह अपना पसीना बहा रहे थे, तभी अचानक ऐसा धमाका हुआ जैसे धरती फट गई हो। पलक झपकते ही चारों ओर खौफनाक अंधेरा और गर्म भाप का गुबार छा गया। मंजर इतना भयावह था कि कई साथी मौके पर ही झुलस गए।” उन्होंने आगे कहा कि यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन परिवारों का भविष्य है जो बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर यहां आए थे। आज उनके सपने प्लांट के मलबे में बिखर गए हैं।

Updated on:
15 Apr 2026 08:40 pm
Published on:
15 Apr 2026 08:40 pm
Also Read
View All
Govt Teachers Alcohol Party: सक्ती के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी! 5 शिक्षक और एक स्वीपर को नोटिस, Video वायरल

Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता