जांजगीर चंपा

पहाड़ के ऊपर प्रेमिका की तो नीचे प्रेमी की लाश, लव पॉइंट पर प्रेमी जोड़े का ऐसा हश्र जिसने भी देखा सहम गया

मामले की सूचना पुलिस को दी
2 min read
Murder in Love

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थानांतर्गत ग्राम खोहा उसलापुर के बीच ग्रामीण बुधवार की सुबह मड़वा डाली काटने गए थे, इसी दौरान ग्रामीण सड़ी गली दो लोगों की लाश देखकर सन्न रह गए और डरे सहमें भाग निकले। मृतकों के सिर में पत्थर पटका हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौके से पहुंचकर जांच करने जुट गई है।


बलौदा पुलिस के अनुसार खोहा गांव के जंगल में एक अज्ञात युवक व किशोरी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसी ने युवक व किशोरी के सिर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी है। दोनों शवों में 300 मीटर का फर्क था। किशोरी की लाश पहाड़ के उपर में मिली तो वहीं युवक का शव पहाड़ के निचले हिस्से में थी।

दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। दसअसल खोहा के ग्रामीण बुधवार को शादी के लिए मड़वा डाली काटने गए थे। जंगल की ओर वे जैसे ही घुसे लोगों की नाक में इसहनीय बदबू आई। पास जाकर देखे तक एक युवक की सड़ी गली लाश पड़ी थी। कुछ दूर में किशोरी की लाश पड़ी थी। दोनों का सिर कुचला गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि किसी ने उसके सिर में पत्थर पटककर हत्या की है। वारदात को अंजाम तीन चार दिन पहले दिया गया है। दोनों का शव पूरी तरह से सड़ चुका है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


एससपी ने लिया जाएजा
बलौदा क्षेत्र में दो-दो ब्लाइंड मर्डर की सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और बलौदा थाना का दौरा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हत्या के विभिन्न पहलुओं को बारीकियों से समझा और थाना प्रभारी देवांश सिंह को जांच के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


मृतक बाहरी लोग हैं
बताया जा रहा है कि मृतक आसपास क्षेत्र के नहीं है। क्योंकि डबल ब्लाइंड मर्डर की घटना को लेकर पुलिस गंभीर दिखाई दी और तुरंत आसपास के थानों की गुमशुदगी की फाइल खंगाली। इसके बाद जांच में जुट गई। जांच पड़ताल के बाद इस उम्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की सूचना मिली।

लव प्वाइंट के नाम से जाना जाता है एरिया
खोहा क्षेत्र का यह जंगल लव प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। सूना इलाका मानकर प्रेमी जोड़े इधर घूमने फिरने आते हैं। आए दिन कई प्रेमी जोड़े इधर देखे जाते हैं, लेकिन कोई किसी को हस्तक्षेप नहीं करता। संभावना यह जताई जा रही है कि यहां भी यही प्रेमी जोड़े घूमने आए रहे होंगे और किसी ने संदिग्ध स्थिति में देख लिया होगा और आपस में मारपीट होने के बाद इस तरह की वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ क्लू मिल सकता हैं।

सुनसान जगह पर अकेले जाना बेवकूफी

गांववालों ने कहा यहाँ हमेशा कपल्स आते हैं मगर आज तक ऐसा नहीं हुआ। लेकिन प्रेमी जोड़ों को ये बात समझना चाहिए की कभी भी अकेले सुनसान जगह पर ना जाएं। दुनिया में रोज हो रही वारदातों से भी ये सबक नहीं लेते और जान से हाथ गावं बैठते हैं।

Published on:
03 May 2018 01:41 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें