जांजगीर चंपा

Weather Update: शुरू हो गई कड़ाके की ठंड! प्रदेश के इस जिले में पहली बार 14 डिग्री तक पहुंचा पारा, देखें ताजा Update

weather update Today: मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभर 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से अभी नमी की मात्रा बरकरार है। इसके कारण मौसम में बदलाव आने से दिन-रात का तापमान में गिरावट आ रही है।
2 min read
weather update

Weather Update: उत्तर से आ रही सर्द हवा ने नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े में ठंड शुरू हो गई। बीते 3 के भीतर ही इस सीजन में सबसे ठंडे दिन और रात रहे। सीजन का सबसे सर्द रात शुक्रवार व शनिक्रवार की रही और न्यूनतम तापमान पहली बार 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे दिन में हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभर 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से अभी नमी की मात्रा बरकरार है। इसके कारण मौसम में बदलाव आने से दिन-रात का तापमान में गिरावट आ रही है। आगे भी मौसम सर्द रहेगा। जांजगीर चांपा जिले में सप्ताह भर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहा है।

13 नवंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आया और दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट रही। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़ गई। 16 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यनतम 14 रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इधर रात में अब ठिठुराने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है। बीती रात भी कमी आई और सीजन का सबसे सर्द रात शुक्रवार को दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों तक मौसम में इसी तरह के ठंड़क बनी रहेगी और रात में तापमान 12 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

आज से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड ने संकेत दे दिए हैं कि इस साल पारा कम ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा। आगे दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
18 Nov 2024 02:07 pm