जांजगीर चंपा

पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध… पति सह नहीं पाया बेवफाई और उठा लिया खौफनाक कदम, जानकर कांप उठेंगे आप

Crime News: पति और पत्नी के पाक रिश्ते के बीच तीसरे की एंट्री से दोनों के रिश्तों में दरार आती है। ऐसा ही मामला जांजगीर चांपा से भी सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई की वजह से पति ने खौफनाक कदम उठा लिया।
2 min read
पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध... (फोटो : AI)
पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध... (फोटो : AI)

CG Crime News: सिटी कोतवाली जांजगीर से चंद कदम दूरी पर स्थित एक घर रविवार को खून से लाल हो गई। घर का एक कमरा खून से लथपथ था। घर के अंदर जब पुलिस ने प्रवेश कर देखा तो एक महिला के पूरे अंग अंग में धारदार हथियार के चोट के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथ उसका पति भी नशे की हालत में था और वह भी खून से सना हुआ था। पुलिस की टीम दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं पति का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। डॉक्टरों की टीम ने शाम को पोस्टमार्टम कर महिला को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

धारदार हथियार से वार कर मार डाला

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार भाटापारा जिले का रहने वाला जगदीश देवांगन शारदा मंगलम होटल के पीछे एक किराए के मकान में पति पत्नी रहता था। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। साथ ही आपस में मारपीट भी करते थे। इस बात की पुष्टि मकान मालिक ने की थी।

हर रोज की तरह रविवार को भी दोनों के बीच मारपीट का दौर शुरू हो गया। जगदीश ने मकान का दरवाजा बंद किया और तैश में आकर अपनी पत्नी को धारदार हथियार से उसके पूरे शरीर को गोद डाला। महिला के गर्दन, हाथ पांव सहित पूरे अंग अंग में चोट के निशान थे। अत्यधिक खून बहने से महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

खुद भी करना चाहता था खुदकुशी

जगदीश भी अपने आप को मौत के घाट उतारने के लिए अपनी हाथ के नस को काट लिया था। लेकिन वह बच निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नशे में होने के कारण उसका देर शाम तक होश नहीं आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

चरित्र शंका बनी प्रमुख वजह

जगदीश देवांगन शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह हर रोज घर आता था। इसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। जगदीश अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। उसका आरोप था कि उसका किसी गैर मर्द से अवैध संबंध था। यही वजह उसकी जान ले ली।

हत्या के मामले की जांच की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पति बेहोश है। उसके होश में आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। - मणिकांत पांडेय, टीआई सिटी कोतवाली

Updated on:
08 Sept 2025 12:08 pm
Published on:
08 Sept 2025 12:07 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह