जांजगीर चंपा

Winter 2024: ठंड से ठिठुरते बच्चो को मिली राहत, स्कूल की टाइमिंग में बदलाव

Winter 2024: जांजगीर-चांपा जिले में कड़ाके की ठंड से अब बच्चों को राहत मिली। जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

2 min read

Winter 2024: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कड़ाके की ठंड से अब बच्चों को राहत मिली। जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब सुबह 8 बजे से स्कूल संचालित होगी। पत्रिका ने सुबह के समय ठंड से ठिठुरते बच्चों की खबर प्रकाशित की। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान ली और टाइमिंग में बदलाव किया गया।

CG Winter 2024: ठंड में ठिठुरते बच्चे

Winter 2024: उत्तर भारत से शुष्क व बर्फीली हवाओं से प्रदेश में अचानक से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गई। ऐसे में ठंड में ठिठुरते बच्चे स्कूल जाने मजबूर हो रहे थे। कड़ाके की ठंड में सुबह के समय स्कूल जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।

साथ ही सर्दी, खांसी के चपेट में आ रहे थे। इसको देखते हुए पत्रिका ने 16 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। कलेक्टर से इस संबंध में अवगत कराया गया। इसके बाद कलेक्टर के आदेश पर समय में बदलाव किया गया। ऐसे में स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

ठंड से राहत मिलने की उमीद

जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12.30 बजे व दूसरा पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी। एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार 10 से 4 बजे व शनिवार को 8.30 बजे से 12.30 बजे लगाए जाएंगे।

इसके बाद अब बच्चों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो ठंड से राहत मिलने की उमीद है। तीन दिन तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। पहले दिन ही 10 से न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17 डिग्री पर पहुंच गया।

Published on:
18 Dec 2024 02:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर