जांजगीर चंपा

हत्या या आत्महत्या! कमरे में इस हाल में मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया ये गंभीर आरोप

Janjgir champa Crime: रविवार की सुबह गांव के सरिता कश्यप की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। सरिता के ससुराल वालों का आरोप है कि सरिता ने घर के पंखे पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की है तो..

2 min read

CG Crime News: जांजगीर चांपा में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने का बड़ा मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर शव फांसी में लटकाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मरघट्टी का है। जहां रविवार की सुबह गांव के सरिता कश्यप की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। सरिता के ससुराल वालों का आरोप है कि सरिता ने घर के पंखे पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की है तो वहीं उसके मायके वालों ने सरिता के पति दुकालू कश्यप समेत ससुराल वालों पर सरिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई रामचरण कश्यप ने सरिता के पति दुकालु कश्यप समेत ससुराल वालों पर सरिता के साथ मारपीट और आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। रामचरण का कहना है कि जिस दिन उसे उसकी बहन सरिता के आत्महत्या का खबर मिली उस दिन सरिता ने उसे फोन कर बताया था कि सरिता को उसके ससुराल से निकल जा नहीं तो उसे और उसके भाई को झूठे केस में फंसाने सरिता की सास और ननंद के द्वारा धमकी दी गई थी। रामचरण का कहना है कि इसके पहले भी सरिता के साथ हुए लड़ाई झगड़े का मामला हसौद थाना पहुंच चुका है इसके बाद सरिता के पति दुकालू कश्यप ने अपनी गलती मानकर सरिता को समझाया बुझाया था।

पति-पत्नी के बीच अनबन

पुलिस के अनुसार दुकालू कश्यप सरिता का दूसरा पति है। सरिता ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने पहले पति पवन कश्यप को छोड़ दिया था और मरघट्टी के ही दुकालू कश्यप के साथ पारिवारिक व सामाजिक सहमति के बाद रह रही थी। सरिता के मायके वालों का आरोप है कि सरिता जब से दुकालू के घर गई है तब से ही उसके पति और ससुराल वालों द्वारा सरिता को प्रताड़ित कर सताया जा रहा था। ताकि सरिता ससुराल छोड़कर मायके चली जाए इसके लिए सरिता का पति दुकालू कश्यप सरिता को लड़ाई झगड़ा कर परेशान कर रहा था।

हत्या या आत्महत्या उठ रहे सवाल

सरिता के मौत के मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि परिजनों के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन जब तक पुलिस और गांव वाले घटनास्थल पहुंचते उससे पहले ही फांसी के फंदे से शव को उतार दिया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। इसके साथ ही मौत के ठीक 1 दिन पहले सरिता को उसके पति ने यह कहकर मायके छोड़ दिया था कि वह उसे नहीं रखना चाहता। मौत के कुछ घंटे पहले सरिता ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसके सास और ननंद के द्वारा उसे घर से निकल जाने नहीं तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया जाना निश्चित ही कई सवालों को जन्म दे रहा है। इसे लेकर हसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरिता पढ़ी लिखी महिला थी घटना स्थल पर कहीं भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही उसके शरीर में सुसाइड के बाद होने वाली सिंप्टोस भी नहीं मिली हैं। आत्महत्या का यह मामला जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि सरिता ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

Updated on:
08 May 2024 03:37 pm
Published on:
08 May 2024 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर