जांजगीर चंपा

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Janjgir champa Accident: भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है..
2 min read
janjgir champa news
घटनास्थल पर पुलिस की टीम ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road Accident: अविनाश सिंह. नेशनल हाईवे-49 पर तरौद चौक के पास शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस एवं एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Janjgir champa Accident: दोपहर लगभग 12:30 की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल से ग्राम तिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे तरौद चौक के पास नेशनल हाईवे-49 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

हादसे में मनीष मरावी (32 वर्ष), पिता दिलहरण मरावी, निवासी ग्राम किरारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुराज यादव (26 वर्ष), पिता भुजबल यादव तथा दुर्गेश केवंट (21 वर्ष), पिता बिहारी लाल, निवासी ग्राम किरारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही मां कर्मा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस एवं एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद ग्राम किरारी में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Updated on:
07 Aug 2026 01:49 pm
Published on:
07 Aug 2026 01:49 pm
Also Read
View All
Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत