जशपुर नगर

प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बहाने उसकी बहन के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंग रेप

पीड़िता जब पहुंची तो वहां किसी तरह के जन्मदिन की पार्टी नहीं मनाई जा रही थी। वहां आरोपी अजीत और उसके अन्य दो दोस्त विवेक और महेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शर्मिदगी की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता का पति केरल में काम करता है।
less than 1 minute read
gang_rape_in_patthalgaon.jpg

जशपुर. जिले के पत्थलगांव इलाके में गैंग रेप की बहुत ही घिनौनी घटना सामने आयी है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के शादीशुदा बहन को जन्मदिन मनाने के बहाने गांव से 80 किमी दूर बुलाया और कहा कि उसकी बहन भी यही हैं। पीड़िता जब वहां पहुंची तो उसकी बहन के प्रेमी समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, बीते 1 नवम्बर को फूलेता गांव के रहने वाले अजीत बंजारा ने अपनी प्रेमिका की बहन को फोन किया और कहा कि वह उसके बहन का जन्मदिन मना रहा है और चाहता है कि वह भी उसमे शामिल हो। पीड़िता उसकी बातों में आ गयी और अपने घर से 80 किलोमीटर दूर आरोपी के घर चली गयी।

पीड़िता जब पहुंची तो वहां किसी तरह के जन्मदिन की पार्टी नहीं मनाई जा रही थी। वहां आरोपी अजीत और उसके अन्य दो दोस्त विवेक और महेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शर्मिदगी की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता का पति केरल में काम करता है।

जब वह घर लौटा तो पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पति ने पत्थलगांव थाने में तीनो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506 बी का मुकदमा दर्ज कर और तीनो को गिरफ्तार कर लिया ।

Published on:
20 Dec 2019 06:35 pm