जशपुर नगर

CG Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत… मौसी के पास से घर लौट रहा था

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने। जहां एक अज्ञात वहान ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 1:10 PM IST
Road Accident

CG Road Accident: जशपुर जिले के तपकरा-लावाकेरा होकर ओडिशा की ओर जाने वाली स्टेट हाईवे में शनिवार की रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार पर के सिर पर चार चक्का वाहन का पहिया चढ़ गया, जिसके चलते उसका सिर पूरी तरह कुचल गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनकुरी से तपकरा-लावाकेरा स्टेट हाइवे के बीच सिहारजोर के पास यह घटना घटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा मृतक की शिनाख्त की गई तो पता चला मृतक दुलदुला के बनखेता का रहने वाला है। वह अपने मौसी के घर मेहमानी में आया था और वापस अपने गांव दुलदुला बनखेता लौट रहा था तभी हादसे में उसकी जान चली गई। उपरकछार पुलिस चौकी (CG Road Accident) को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मच गई चीख-पुकार

CG road accident: जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से बुधवार की दोपहर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पिकअप में भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालु कैलाश गुफा गए थे। यहां से लौटने के दौरान शाम को पहाड़ी की घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई लोग घायल…

धमतरी में मजदूरों से भरी बस को लापरवाह ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना को अंजाम देते ही ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
23 Sep 2024, 1:10 PM IST
Published on: