
जशपुरनगर/दुलदुला. जशपुर जिले में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान 7वीं में पढऩे वाली 12 वर्षीय एक छात्रा की खुदकुशी का मामला सामने आया है। दुलदुला विकासखंड के ग्राम विपतपुर सेंधवारटोली निवासी कुंवर राम की बेटी गुलन्ती बाई बंगुरकेला शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा 7वीं की छात्रा थी।जानिए पूरी घटना..
टीचर के धमकाने के बाद डर गई थी छात्र और फिर..
स्कूल के प्रधान पाठक राम चरण राम भगत ने जल्द से छात्रों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र लाने के लिए कहते थे। प्रधानपाठक ने धमकी भी दी थी कि यदि किसी ने प्रमाण पत्र नहीं लाया तो उसे कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। प्रधानपाठक की बातों से डरी सहमी गुलन्ती बाई अपने पिता को पैसा देकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा। पिता 23 अक्टूबर को ही लोक सेवा केंद्र से जमीन का बी-1 नक्सा, खसरा निकालकर रखा और पटवारी प्रतिवेदन भरवाने के लिए पटवारी को ढूंढ़ते रहे। पटवारी को खोजन में ही 12 दिन गुजर गए। जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान छात्रा गुलन्ती ने 4 नवंबर की शाम 5 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना 4 नवंबर को ही थाने में दे दी गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
मामले की पड़ताल करने पहुंचे 'पत्रिका' के संवाददाता को गुलन्ती बाई के साथ पढऩे वाली सहपाठी बसंती और कलावती ने बताया कि स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा उन्हें स्थाई जाति प्रमाण पत्र जल्द से जल्द लाने के लिए दबाव बनाया जाता है और समय पर नहीं लाने पर अगली कक्षा में नहीं जाने देने की धमकी दी जाती है। उन्होने बताया कि पटवारी की लापरवाही की वजह से उनका जाति प्रमाण पत्र भी अभी तक नहीं बना है।
इधर, प्रधान पाठक राम चरण राम भगत ने बताया कि वे अकेले गुलन्ती को जाति प्रमाण पत्र के लिए नहीं कहते थे, बल्कि सभी को एकसाथ कहते थे। उन्होने कहा कि इसके लिए उन्हें बीई और द्वारा दबाव बनाया जाता है। बुधवार को दुलदुला से पड़ताल के बाद क्षेत्र के तहसीलदार मनीष वर्मा और एसडीएम डीआर रात्रे से बातचीत के लिए कुनकुरी तहसील कार्यालय में जाकर संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष वर्मा टे्रनिंग में अंबिकापुर गए हैं और एसडीएम रात्रे पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत के दौरा कार्यक्रम में व्यस्त थे।
मृतक गुलन्ती बाई के पिता कुंवर राम ने बताया कि वह लोक सेवा केंद्र से बी-१ निकालकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी को ढूंढऩा शुरू किया। बंगुरकेला से लेकर दुलदुला में स्थित तहसीलदार, पटवारी कार्यालय में भी वह नहीं मिला। इस दौरान गुलन्ती बाई रोज जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा करती। 4 नवंबर को भी वह इस संबंध में पूछी और जवाब न में मिलने के बाद एक डॉक्टर के घर टेलीविजन देखने की बात कहकर घर से निकली और घर के पीछे ही स्थित पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एएसआई भगत, विवेचक दुलदुला