9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस कार्यालय के बाहर व्यापारी की हरकत देख हैरान रह गई पुलिस, पकड़कर कोर्ट में किया पेश

उक्त व्यापारी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Nov 2017, 7:26 PM IST

CG news

कवर्धा. नगर में एक मामला थमा नहीं की एक व्यापारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले की वह आग लगा पाता पुलिस ने रोक लिया। उक्त व्यापारी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार गुरुबक्स सिंह पिता अतरसिंह छाबड़ा (60) निवासी दर्रीपारा का नवीन बाजार में कपड़ा दुकान था। नवीन बाजार निर्माण के दौरान दुकान प्रभावित हुआ। इसके बाद नगर पालिका ने गुरुबक्स सिंह को ऐसे स्थान पर व्यवस्थापित किया है जहां कपड़ा दुकान नहीं चल पा रहा है। इसके कारण वह नगर पालिका से लगातार अन्य किसी दूसरे स्थान पर व्यवस्थापन करने की मांग करता रहा। लेकिन इस ओर नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इससे परेशान होकर गुरुबक्स गुरुवार को फिर नगर पालिका गया और अन्य स्थान पर व्यवस्थापन की मांग करते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इससे बाद वह चला गया और सीधे पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर कांगे्रस कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगा, इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसके हाथ से पेट्रोल व माचिस छीन लिया। पुलिस के जवान यदि समय पर नहीं पहुंचते तो एक मुख्यमंत्री के गृहनगर में एक और आत्मदाह हो जाता। गुरुबक्श को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बुधवार को सीएम हाउस में आत्मदाह का प्रयास करने के बाद शहर में लगातार प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शहर के चौक-चौराहे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसी दौरान दोपहर 3.30 बजे गुरुबक्स आत्मदाह करने के पहले चौक में घूम रहा था, जिसे सीएफ व टै्रफिक पुलिस द्वारा देख लिया था। उसके पेट्रोल के लाते तक उस पर नजर रखी हुई थी। जैसे ही अपने ऊपर पेट्रोल डाला पुलिस उसे धरदबोच लिया। इससे उसकी जान बच गई।