जशपुर नगर

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की उठी मांग… CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Jashpur News: अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जिला जशपुर ने फिल्म को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
less than 1 minute read
यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: छत्तीसगढ़ यादव समाज पर आधारित बताई जा रही फिल्म, यादव जी की लव स्टोरी, को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध तेज हो गया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जिला जशपुर ने फिल्म को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

फिल्म को लेकर यादव समाज में नाराजगी

महासभा का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप में दर्शाया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा, गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंच रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यादव समाज का इतिहास राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा रहा है, ऐसे में इस प्रकार का चित्रण अस्वीकार्य है।

महासभा ने यह भी कहा कि फिल्म के संवाद, दृश्य और प्रचार सामग्री के कारण समाज में भ्रम, असंतोष और आक्रोश की स्थिति बन रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने मांग की है कि फिल्म की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए तथा समाज की भावनाओं (CG News) को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा उचित निर्णय लिया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ जेआर यादव, रविशंकर खूंटिया, लहर यादव, इन्द्रनाथ यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Updated on:
25 Feb 2026 03:04 pm
Published on:
25 Feb 2026 03:04 pm