सोमवार को दोपहर में दो बच्चे अपने घर के ही आँगन में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां गांव का ही एक बुजुर्ग फिरू उरांव वहां पहुंचा और एक बच्चे को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जशपुर. जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र के कोलढोढ़ी गांव में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। गांव के एक बुजुर्ग ने 6 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बुजुर्ग के ऊपर धारा 377 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर में दो बच्चे अपने घर के ही आँगन में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां गांव का ही एक बुजुर्ग फिरू उरांव वहां पहुंचा और एक बच्चे को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्चा खून से लतपथ रोते हुए घर पहुंचा और घटना की परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की। आरोपी फिरूराम के खिलाफ धारा 377 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।