Robbers shot dead woman: जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बटईकेला में लूटपाट करने आए हथियारबंद बदमाशों ने चलाई गोली, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की नानी थी मृतिका
जशपुरनगर. Robbers shot dead woman: जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बटईकेला गांव मंगलवार की सुबह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हथियारबंद युवकों ने लूट की असफल कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान लुटरों ने पिस्टल से संचालक पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची संचालक की नानी की गोली लगने से मौके पर ही मौत (Robbers shot dead woman) हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी सहित डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कराई है। आरोपी लूट के इरादे से ग्राहक सेवा केंद्र में आए थे।
घटना (Robbers shot dead woman) मंगलवार की सुबह 11.30 बजे की है। बटाईकेला निवासी किराना व्यापारी संतु कुमार गुप्ता एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। सुबह वह अपने दुकान में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 अज्ञात व्यक्ति लूट के इरादे से केंद्र में पहुंचे और संतु पर पिस्टल से गोली चला दी।
इससे वह घायल हो गया। यह देख उसकी नानी उर्मिला गुप्ता वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात (Robbers shot dead woman) को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक को वहीं छोड़ जंगल की तरफ भाग निकले।
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तत्काल दुकान में पहुंचे। यहां महिला को मृत तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को घायल अवस्था (Robbers shot dead woman) में देख उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतु गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। दिनदहाड़े गोलीकांड की सूचना पर एसपी शशिमोहन सिंह, एएसपी निमिषा पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। पुलिस की टीम चारों तरफ नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।
जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फोरेंसिक टीम (Robbers shot dead woman) मौके के लिए रवाना हो गई है। इधर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, विजय सिंह राजपूत मौके पर जांच में जुटे रहे।