जशपुर नगर

छात्राओं से प्यार का इजहार करना अध्यापक को पड़ा भारी, सस्पेंड

छात्रों का कहना है कि वह 2 किलो मुर्गा और पैसों की मांग करते हैं। ऐसा नहीं करने पर कक्षा में उन्हें अपमानित करते हैं। प्रेक्टिकल में कम नम्बर देने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं।
less than 1 minute read
jashpur_teacher.jpeg

जशपुर. जिले के सरकारी स्कूल में एक बहुत शर्मनाक मामला सामने आया है। जहाँ के एक अध्यापक ने छात्राओं से बाजार में अपने प्यार का इजहार किया और अच्छे नम्बर के बदले शरीरिक समबन्ध बनाने की मांग की है। छात्रों ने इसकी शिकायत प्रधानध्यापक के साथ ही तुमला थाने में भी की थी ।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में प्रार्थना के बाद 12 वीं की छात्र- छात्राएं प्रधानध्यापक के पास पहुंचे और स्कूल के एक अध्यापक राजेश भारद्वाज के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि वह परीक्षा में पास करने और अच्छे अंक देने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। उन्हें फोन कर के परेशान भी करते हैं।

छात्रों का कहना है कि वह 2 किलो मुर्गा और पैसों की मांग करते हैं। ऐसा नहीं करने पर कक्षा में उन्हें अपमानित करते हैं। प्रेक्टिकल में कम नम्बर देने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं।

शिकायत के बाद डीईओ ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अब अधिकारी ने दोनों आरोपी अध्यापकों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

Updated on:
10 Dec 2019 04:54 pm
Published on:
10 Dec 2019 04:54 pm