CG Crime News: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के एक खेत खेत में 16 साल की नाबालिग बालिका की सड़ी-गली लाश खोदकर निकाली गई है।
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के एक खेत खेत में 16 साल की नाबालिग बालिका की सड़ी-गली लाश खोदकर निकाली गई है। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतका 5 माह पहले अपने जीजा के घर से गायब हुई थी।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना का कारण त्रिकोणीय प्रेम से उपजे विवाद को बताया है।जिसमें नाबालिग द्वारा प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी करने के बाद लाश को प्रेमी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही खेत में दफना दिया। जिसका खुलासा मृतका का प्रेमी और मुख्य आरोपी हेमंत प्रधान ने पुलिस के समक्ष किया है।
दरअसल, घटना 6 अगस्त 2024 की है जब दुलदुला थाना क्षेत्र के 5 अगस्त को एक गांव में नाबालिग बच्ची अपने जीजा के घर आई हुई थी, जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई। बाद में फोन करने पर बालिका ने अपनी सहेली के यहां होना बताई। जिसके बाद घरवालों की चिंता खत्म हो गई, लेकिन इधर जैसा कि पुलिस ने बताया, लाश को ठिकाने लगाने वाला मुख्या आरोपी हेमंत प्रधान का 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से प्रेम संबंध था। जिसे वह लेकर अपने खेत के पास आउट हाउस में रखा था।
इसी दौरान प्रेमी के मोबाइल से किसी और लड़की से बातचीत होना देखकर मृतिका ने विवाद किया और दूसरी प्रेमिका को भी बुला लिया। इसको लेकर मृतिका काफी नाराज हुई और आउट हाउस में फांसी लगा ली। जब प्रेमी कमरे में आया तो शव लटकते देखकर अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनंदन प्रधान को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सौ मीटर दूर अपने खेत में मृतका के शव को दफना दिया और उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी।
इस सनसनीखेज मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर एसपी शशिमोहन सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी दुलदुला कृष्णा साहू, कुनकुरी सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल निर्मल बड़ा, मोहन बंजारे, छविकांत पैंकरा, आरक्षक नंदलाल यादव, गणेश यादव कार्रवाई में जुटे हुए हैं।