जशपुर

CG Road Accident: NH-43 पर दर्दनाक हादसा: कार की जबरदस्त टक्कर से युवक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Road Accident: जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सडक़ में बुधवार शाम कुनकुरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई...
less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Road Accident
सड़क हादसा (फाइल फोटो)

CG Road Accident: जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सडक़ में बुधवार शाम कुनकुरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह हादसा तब हुआ जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं इन दो युवकों की बाइक को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनकुरी थाना क्षेत्र के बुंदिया चट्टान निवासी प्रीतम अपने दोस्त के साथ अपनी बाइक क्रमांक सीजी 14 में एमएन 9820 में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने दुलदुला थाना क्षेत्र के गांव बांसपतरा जा रहा था। दोनों युवक जब बस पत्र पहुंचे तो उन्हें पता चला की बारात रात को आएगी इतना सुनकर वह दोनों अपने बाइक से घर लौट रहे थे।

एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

दोनों दोस्त जब उनकी बाइक से नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो हाईवे रोड पर जशपुर की ओर से आ रही एक सफेद ग्रे रंग की तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से भीषण टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इस हादसे में प्रीतम के सिर, सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पीछे बैठे उसके साथी युवक को भी हाथ पैर और कंधे में चोटें आई है, जिसे 108 एंबुलेंस बुलाकर कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Published on:
13 Mar 2026 01:57 pm