जौनपुर

जौनपुर में बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, फिर लूट ली दुकान

जौनपुर के केराकत कोतवाली के सूरतपुर में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान लूट ली, फायरिंग की और मालिक केा मार पीटकर घायल भी कर दिया।

less than 1 minute read
Firing
फायरिंग

जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरतपुर में सोमवार की रात लगभग 1:40 बजे वाहन से आए सात बदमाशों ने रमेश चौहान उर्फ साधु की कपड़े की दुकान लूट ली। रात में जब बदमाश चोरी की नियत से दुकान का ताला तोड़ रहे थे तभी दुकान की छत पर सोए रमेश चौहान की नींद खुल गयी और वह चोरी का विरोध करने लगे। इस पर बदमाशों ने उसे हाकी डण्डे से मारकर घायल किया। लगातार दो फायर भी किया। एक गोली दुकानदार की कनपटी से छूते हुए निकल गयी जब कि दूसरी एक आम के पेड़ में लग गयी। वह चिल्लाने लगा तो मौके पर ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गये। लेकिन बदमाशो ने फायर कर दहशत फैलायी और दुकान लूटकर सरकी देवगांव की तरफ भागने में सफल‌ हो गये।

कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची।ग्रामीणों की मदद से दुकानदार रमेश चौहान को सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय हेतु उसे रेफर कर दिया गया। दुकान स्वामी के पुत्र अजीत चौहान के अनुसार लगभग अस्सी हजार रुपये के कपड़े व गल्ला में रखा गया लगभग 21हजार रुपये नकद बदमाशों ने लूटा है।
By Javed Ahmad

Published on:
17 Jul 2018 09:58 am