जौनपुर

Jaunpur News: एसपी की बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में थानाध्यक्ष सस्पेंड, जांच शुरू

Jaunpur News: जन्माष्टमी पर्व पर जौनपुर जिले के एक थाने पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस व गाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। जिससे हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2025, 7:50 PM IST
Jaunpur news
अश्लील डांस और गाने का वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट से फोटो

Jaunpur News: जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस और गाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की है।

Jaunpur News: जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अल्लाह की पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक अश्लील गाने का वीडियो वायरल हुआ है। जबकि इस समारोह में शासन और मुख्यालय द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कोई अश्लील गाना या नृत्य बजाया औऱ दिखाया ना जाए। इस आदेश के बावजूद थाना बादलपुर में इस तरह का प्रकरण संज्ञान में आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उनके इस कृत्य से पुलिस विभाग की छबि धूमिल हुई है। इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इस पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
17 Aug 2025, 7:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All