यूपी के जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही घटना से इनकार।
जौनपुर. मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत एक गांव में बुधवार को नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दादी को मनचलों ने पीट दिया।घायल को गम्भीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। यहां से उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव की किशोरी अपने खेत मे काम कर रही थी। तभी दो युवक उसको खेत में अकेला पाकर छेड़खानी करने लगे। पीड़िता ने जब शोर मचाना शुरू किया तो खेत में ही काम कर रही उसकी दादी आ गई। विरोध करने पर युवकों ने उसकी दादी को डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुन कर गांव के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे।घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया।।मारपीट में घायल महिला के सिर में गम्भीर चोट देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शशिभूषण राय छेड़खानी की घटना से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
By Javed Ahmad