जौनपुर

RTO: DL बनवाने के लिए एसडीएम को भी दलाल की लेनी पड़ गई मदद, इतना आसान नहीं है बनवाना

RTO. परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने व अन्य कार्यों को पूरे करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास में लगा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 2:28 PM IST
Driving Licensee
Driving Licensee

जौनपुर. RTO. परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने व अन्य कार्यों को पूरे करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास में लगा है। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा रही है। लेकिन विभाग के ही कर्मचारी उन कोशिश को पलीता लगाने में लगे हैं। दलाली का काम धड़ल्ले से चल रहा है और यह मुमकिन हो रहा है कर्मचारियों की ही मिलीभगत से। हद तो तब हो गई जब खुद एडीएम सदर को डीएल बनवाने के लिए कर्मचारी ने दलाल के पास भेज दिया।

यह है मामला-

मामला जौनपुर का है। यहां आरटीओ (Regional Transport Office) विभाग की हकीकत जानने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) हिमांशु नागपाल इसके दफ्तर पहुंचे। उनके साथ लेखपाल भी मौजूद था। वहां पर तैनात कर्मचारी से जब एसडीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूछी, तो उसने दलाल के पास जाने के कहा। उन्होंने इसकी हकीकत को परखने के लिए बाहर बैठे दलाल की ओर रुख किया ही था, कि रास्ते भर में कई और दलाल उनका डीएल बनवाने की पेशकश करने लगे।

फिर लिया यह एक्शन-

यह सब देख एसडीएम आक्रोशित हो उठे। और पुलिसबल को बुलवा लिया। कार्यालय के सभी दरवाजे बंद करवा दिए और मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू करवा दी। दलाल की पीछे के रास्ते से बच निकलने। लेकिन मौजूद कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। मैजिस्ट्रेट ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कराया। साथ ही एक वेंडर को हटाने के लिए डीएम को पत्र लिख दिया

Updated on:
3 Sep 2021, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All