2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTO: वाहन स्वामियों की बढ़ी परेशानी, 64000 गाड़ियों का रेजिस्ट्रेशन होगा निरस्त, आदेश हुआ जारी

आरटीओ (Regional Transport Office) 64000 से ज्यादा वाहनों के पंजीयन (Vehicle Registration) इस माह सितंबर में निलंबित करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Sep 2021, 3:15 PM IST

Cars

Cars

लखनऊ. RTO news. आपके वाहन की उम्र 15 वर्ष हो गई है, तो उन्हें अलविदा कहने का वक्त आ गया है। आगरा में आरटीओ (Regional Transport Office) 64000 से ज्यादा वाहनों के पंजीयन (Vehicle Registration) इस माह सितंबर में निलंबित करेगा। इन वाहन के मालिकों को अगस्त माह में ही नोटिस जारी हो चुका है। इस माह के पहले सप्ताह से ही निलंबन की कार्यवाही शुरू हो गई है। यह वह वाहन है जो मार्च, 2006 से पहले खरीदे गए हैं। यह सभी वाहन अब कंडम हो जाएंगे।

इस सीरीज की गाड़ी वाले हो जाएं तैयार-
जिन वाहनों के पंजीयन निलंबित होने हैं, वह यूपी80एई (UP 80 AE)से एआर ((UP 80 AR)) सीरीज के हैं। टीजेड में 15 साल से पुराने वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। निंबलित होने वाले कुल 64486 वाहन हैं। इनमें 57 हजार दोपहिया वाहन हैं, तो 6600 चार पहिया वाहन हैं। आरटीओ विभाग ने इन वाहनों की सूची तैयार कर अगस्त के पहले सप्ताह में ही इनके स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया था। इन सभी को टीटीजेड क्षेत्र से बाहर दूसरे जिलों में वाहन ट्रांसफर करने के लिए एक माह का वक्त दिया गया था।

ये भी पढ़ें- अब आरटीओ का एक बार भी नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, घर बैठे बनेगा Learner Driving License, जानें प्रक्रिया

छह माह बाद पंजीयन हो जाएंगे निरस्त-
एआरटीओ प्रशासन एके सिंह का कहना है कि पहली सितंबर से इन वाहनों के पंजीयन निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छह माह बाद अगर निलंबन बना रहता है, तो वाहन के पंजीयन को निरस्त कर दिए जाएंगे। इससे पहले साल 2004 तक पंजीकृत करीब एक लाख वाहनों के पंजीयन को निरस्त किया जा चुका है। 2005 व 2006 के वाहनों के पंजीयन पिछले साल निरस्त किया जाने थे, लेकिन कोरोना के कारण यह नहीं हो सके।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश