2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आरटीओ का एक बार भी नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, घर बैठे बनेगा Learner Driving License, जानें प्रक्रिया

अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (Learner License) के लिए आरटीओ कार्यालय (RTO Office) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Aug 2021, 7:31 PM IST

 Driving license

अच्छी खबर: अब राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस नहीं काट पाएगी चालान, बस, आपको करना होगा ये काम,अच्छी खबर: अब राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस नहीं काट पाएगी चालान, बस, आपको करना होगा ये काम,अच्छी खबर: अब राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस नहीं काट पाएगी चालान, बस, आपको करना होगा ये काम

बाराबंकी. अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (Learner License) के लिए आरटीओ कार्यालय (RTO Office) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा (Learner License Online Apply) सकेंगे। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का बाराबंकी में ट्रायल (Learner License Trial) शुरू हो गया है। पोर्टल अपडेट हो चुका है। सफल ट्रायल के बाद राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इससे आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी। चूंकि आवेदन और फीस जमा करने की भी व्यवस्था ऑनलाइन है। ऐसे में आरटीओ कार्यालय में दी जाने वाली परीक्षाएं भी ऑनलाइन सुनिश्चित कराने को कहा गया था। इसे लेकर एनआइसी ने पोर्टल अपडेट कर दिया है।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन-

आवेदक अपनी पूरी प्रक्रिया parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पूरी करेंगे। आधार से लिंक करते ही आवेदक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। आवेदकों को कागजातों की जांच के लिए भी आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। फीस जमा करने, सिग्नेचर अपलोड किए जाने, स्लॉट लेने और फीस जमा करने समेत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ड्राइविंस लाइसेंस के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतेजार, बढ़ गई है वेटिंग

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके लिए उसे एक टयूटोरियल दिया जाएगा। आवेदक को तय समय के भीतर उसे देखना होगा। उसके बाद ही उसे परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से उसे नौ के सही उत्तर देने ही होंगे। सही होने के बाद एआरटीओ उसका निर्धारित समय में अप्रूवल देंगे। जैसे ही एआरटीओ लर्निंग लाइसेंस पर मुहर लगाएंगे, उसके कुछ देर बाद आवेदक अपने लर्नर लाइसेंस का प्रिंट घर बैठे ही निकाल सकेंगे। स्मार्ट इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत परीक्षा की तकनीकी रूप से निगरानी भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ने बदले नियम, अब आ सकती है मुश्किल

बाराबंकी के एआरटीओ ने बताया कि एनआइसी ने पोर्टल को अपग्रेड कर दिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद इसे शुरू करा दिया गया है। बाराबंकी कार्यालय में इसका ट्रायल चलेगा। परीक्षण के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।