
जौनपुर. सिकरारा थानांतर्गत दमोदरा गांव निवासी रतनसेन सिंह समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने के बाद बुधवार को जिले में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सिकरारा चौराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गाजे- बाजे के साथ उनको फूल- मालाओं से लाद दिया।
चौराहा पर ही स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझको जो जिम्मेदारी सौंपी है पार्टी को आगे बढाने के साथ उसका बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। कहा कि जब तक पार्टी में जिम्मेदारी नही मिलती तब तक कही भी कुछ बोल सकते है। प्रवक्ता जैसे जिम्मेदारी का पद मिला है। मेरा बोलना यानि राष्ट्रीय अध्यक्ष का बोलना हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस विकास के माडल का ढिढोरा पीटकर, झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया वह विकास कहां है। भाजपा ने चुनाव में लोगो से झूठा वादा किया। सत्ता का सुख मिलते ही वे सारे वादे भूल गए। प्रवक्ता का पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अत्याचार की हद कर दी है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि रतनसेन को पार्टी का प्रवक्ता बनाकर नौजवानों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को बड़ी बेवाकी के साथ आम आदमी तक पहुंचा रहे है। कहा कि रतनसेन सिंह ने समाजवादी पार्टी के विचारधाराओं पर हमेशा ही ईमानदारी पूर्वक कार्य किया। उसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उन्हें प्रवक्ता जैसा पद मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने रतनसेन सिंह जैसे कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपकर यह दर्शा दिया है कि उन्हें कार्यकर्ताओं से कितना स्नेह व लगाव है। इससे न सिर्फ जनपद गौरवान्वित हुआ बल्कि सपा को नई ऊर्जा के साथ मजबूत किया। उन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में तरजीह दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव, सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशजीत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, सुरेन्द्र यादव 'दाढ़ी बाबा' राजेन्द्र यादव गुरु जी, पूर्व प्रधान विजय यादव, बाबा यादव, धर्मेन्द्र यादव, मुकेश यादव, नन्हकू यादव आदि रहे।
By Javed Ahmad