26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसपा लोहिया के मंच पर बार-बार मुलायम ले रहे थे यह नाम, जब शिवपाल ने टोका तो…

मुलामय के रुख से अखिलेश और शिवपाल दोनों ही दलों के समर्थक असमंजस में हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Oct 2018, 3:05 PM IST

Mulayam Singh yadav

प्रसपा लोहिया के मंच पर बार-बार मुलायम ले रहे थे यह नाम, जब शिवपाल ने टोका तो...

लखनऊ. मुलायम सिंह यादव कभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंच पर जाते हैं तो कभी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कहते हैं। वह दोपहर को शिवपाल के पार्टी ऑफिस जाकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं, वहीं शाम को ही अखिलेश की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हैं। नेता जी के इस रुख से अखिलेश और शिवपाल दोनों ही दलों के समर्थक असमंजस में हैं। समर्थकों की तो बात छोड़िये खुद मुलायम सिंह यादव कन्फ्यूज से दिखते हैं!

मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल के साथ उनका आशीर्वाद है। समर्थकों को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव शिवपाल की पार्टी और मूल सपा के बीच कन्फ्यूज होते रहे। अपने भाषण में वह बार-बार समाजवादी पार्टी का नाम लेते रहे। काफी सुनने के बाद शिवपाल ने उन्हें टोका। कहा कि नेता जी अब यह सपा नहीं, बल्कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हो गई है। अब आपको इसी में रहना है। हम आपको अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाएंगे। मुलायम ने तुरंत गलती सुधारते हुए कहा कि मैं यहीं हैं और मेरा आशीर्वाद भी आपके साथ है। आता-जाता रहूंगा।

फिर लिया सपा का नाम
थोड़ी ही देर बाद मुलायम की जुबान से फिर समाजवादी पार्टी का नाम निकला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पुराने ऑफिस के मुकाबले यह जगह थोड़ी छोटी है। शिवपाल ने कहा कि अब यही ऑफिस है, वहां से हमको निकाल दिया गया है। मुलायम ने कहा कि अब आप चापलूसी करने वालों को वहां से निकालें।