26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी कैबिनेट में पास हुए ये अहम 12 प्रस्ताव, जानें- आपके लिये क्या है खास

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Oct 2018, 2:22 PM IST

 Yogi cabinet decisions

योगी कैबिनेट में इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें- आपके लिये क्या है खास

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। यूपी कैबिनेट ने किसानों को खुश करने लिए यूरिया सस्ती करने का फैसला लिया, वहीं वर्षों से बंद अफीम और भांग की खेती फिर से शुरू करवाने पर मुहर लगी है। अफीम की खेती के लिए लाइसेंस जारी किये जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के बाद यूपी में अब यूरिया होगी 35 रुपये सस्ती होगी। साथ ही लम्बे समय से किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने फैसला किया हे कि उत्तर प्रदेश में भांग की खेती को फिर से अनुमति दी जाएगी। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा, वहीं शोध एवं वैज्ञानिक उद्देश्य से औषधीय उद्देश्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। भांग की खेती कोई भी कर सकेगा, लेकिन इस पर नजर आबकारी विभाग रखेगा।

श्रीकांत शर्मा ने बताया कि वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट यानी कि ओडीओपी योजना के तहत जिलों में जल्द ही कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने जापान से कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए समझौता किया है, जिसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी निवेश।

उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की नाराजगी दूर करते हुए सरकार ने उनके प्रमोशन को आसान करने का फैसला किया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 जारी हुई है, इसमें सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के लिए 7 वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षण करना होगा।

कल्पवासियों को 17 रुपये प्रति किलो चीनी
कुंभ मेले में आने वाले कल्पवासियों के लिए 3174 मीट्रिक टन चीनी खरीदे जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। प्रस्ताव के अनुसार, अब कल्पवासियों को 17 रुपये किलो में चीनी दी जाएगी। एक राशन कार्ड पर 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं को भी यह चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपी कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले
- मोटरयान नियमावली 1962 में संशोधन को मंजूरी।
- कक्षा एक से आठ तक नि:शुल्क किताबों के वितरण के लिए छपाई की नीति में बदलाव किया जाएगा।
- आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर और बांदा के मेडिकल कॉलेजों में समूह ग के रिक्त पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे।
- फैजाबाद अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क के उच्च विशेषताओं की धनराशि को मिली मंजूरी।
- ऊबर इंडिया के अगले पांच वर्ष में एक करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पास।
- उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित टैक्स के प्राकृतिक गैस पर वैट की दरों में बदलाव।
- यूपी जल संबंधित एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम की धारा तीन में संशोधन की मंजूरी।