26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलरामपुर
VIDEO STORY: …जब सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Play video

VIDEO STORY: …जब सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के ट्वीट पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Oct 2018, 5:10 PM IST

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को ‘हार्दिक श्रद्धांजलि’ देना काफी महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एनडी तिवारी के निधन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ था, जिसमें लिखा था, ‘उप्र व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर हार्दिक श्रद्धांजलि!’

अखिलेश यादव के ट्वीट में इस्तेमाल ‘हार्दिक’ शब्द पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। यूजर्स का कहना है कि ‘हार्दिक’ शब्द का इस्तेमाल किसी शुभ कार्य में बधाई व शुभकामना संदेश देने के लिये लिये होता है, जबकि निधन जैसे मौकों पर भावभीनी व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है।