जौनपुर

यूपी के जौनपुर में भीषण हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत

जिले के खेतासराय और सिंगरामऊ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई...
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 12:03 PM IST
two death in road accident
यूपी के जौनपुर में भीषण हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत

जौनपुर. जिले के खेतासराय और सिंगरामऊ में हए सड़क हादसे में एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेतासराय क्षेत्र के मानी कलां सोंगर मार्ग पर सोमवार कीरात घर लौटते समय बाइक सवार पिकप के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इरशाद 24 वर्ष की जैगहां बाजार में बेल्डिंग की दुकान है। वह दुकान बन्द करके बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी मानी सोंगर मार्ग पर पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे इरशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंगरामऊ क्षेत्र के जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहितियापुर पुलिस बूथ के पास मंगलवार को सड़कपार करते समय साइकिल सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दी।

जिससे साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया। बहरा गांव निवासी नसरुद्दीन 70 वर्ष घर से मंगलवार को सिंगरामऊ बाजार में अपनी टेलरिंग की दुकान पर जाने के लिए निकले। पुलिस बूथ के पास सड़क पार रहे थे। बदलापुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे नसुरुद्दीन गंभीर रुप से घायल गए। आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

input जावेद अहमद

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

Published on:
Also Read
View All