झालावाड़

Jhalawar: 2 माह के बेटे की मौत के बाद नाना पर हत्या का आरोप, दामाद बोला- वापस भेजने के लिए मांग रहे थे 2 बीघा जमीन

Rajasthan News: झालावाड़ जिले में दो माह के शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पिता ने अपने ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जिसमें परिजनों के बीच जमीन और पारिवारिक विवाद को लेकर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।

2 min read
मृतक बच्चे को गोद में लेकर बैठी मां का फोटो: पत्रिका

2 Month Children Died Under Suspicious Circumstances: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के किशनपुरिया गांव में दो महीने के एक शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में तनाव फैल गया और परिजनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृत शिशु के पिता ने अपने ससुर पर बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें

नेशनल हाइवे-56 पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे 3 दोस्त

शादी के बाद से मारपीट की घटनाओं को लेकर चल रहा था विवाद

थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि किशनपुरिया निवासी रामचरण गुर्जर की पुत्री नीतू की शादी वर्ष 2022 में आकोलिया निवासी बंटी गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती थी जिसके चलते वर्ष 2024 से नीतू अपने मायके में रह रही थी।

घटना के दिन मृतक शिशु की मां नीतू ने बताया कि शनिवार रात उसने अपने दो माह के बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया था। रविवार सुबह जब वह उठी तो बच्चे में कोई हलचल नहीं थी और उसकी सांसें बंद हो चुकी थीं। परिजन तुरंत बच्चे को झालावाड़ जिले के मनोहरथाना के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीतू ने किसी भी तरह की हत्या के आरोप से इनकार किया है।

मृतक पिता ने लगाया ससुर पर आरोप

वहीं बच्चे के पिता बंटी गुर्जर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पिछले लगभग सात माह से अपने पिता के घर रह रही है। उसका कहना है कि ससुर रामचरण गुर्जर उस पर पत्नी को वापस भेजने के बदले एक लाख रुपए और बेटी के नाम दो बीघा जमीन देने की मांग कर रहे थे।

बंटी का आरोप है कि शनिवार रात करीब दो बजे उसके ससुर ने उसके दो माह के पुत्र प्रियांश की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह उसे इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर देखा कि बच्चे के नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Human Trafficking : थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर राजस्थान के युवक को म्यांमार में बेचा, जानें कैसे बचा
Published on:
01 Jun 2026 02:37 pm
Also Read
View All