26 January 2026 New Delhi Parade: झालावाड़ जिले के लिए गर्व की खबर है। राजकीय पीजी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेटों का चयन 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
Jhalawar Youth Selected In Republic Day Camp: झालावाड़ जिले के राजकीय पीजी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट का 26 जनवरी पर नई दिल्ली में होने वाली आरडी परेड में चयन हुआ। ये चयन लंबे समय बाद हुआ है। पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट हरभजन गुर्जर और कैडेट श्रीराम गुर्जर का इस परेड के लिए चयन हुआ है।
आरडीसी (रिपब्लिक डे कैंप) को गणतंत्र दिवस शिविर भी कहा जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में एक टुकडी एनसीसी की भी होती है। इसी टुकड़ी का चयन आरडीसी कैंप द्वारा किया जाता है।
आरडीसी, एनसीसी में एक कैडेट के लिए ये महत्वपूर्ण शिविर होता है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कैडेट को आत्मविश्वास देता है। आरडीसी कैंप करने वालों को अपने करियर में कई फायदे मिलते हैं। आरडीसी शिविर के लिए बेहद कठिन चयन प्रक्रिया के माध्यम से कैडेटों का चयन किया जाता है।
शिविर में भाग लेने वाले कैडेट सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रम और संस्थागत प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं जैसी कई गतिविधियों में भाग लेते हैं। शिविर में भारत के उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा दौरा किया जाता है।
गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य कैडेटों के आत्मविश्वास को बढ़ाना है, उनमें नैतिकता के मूल्य को बढ़ावा देना और हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से युवाओं को अवगत कराना है। आरडीसी शिविर में भारत के सभी राज्यों से बेस्ट कैडेट्स का चयन किया जाता है, इसी वजह से इस शिविर में "मिनी इंडिया" का प्रतिबिंब दिखाई देता है।