झालावाड़

नवीं की छात्रा परीक्षा देते समय हुई बेहोश, 12 दिन तक नहीं आया होश, मौत

सरेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत 24 अप्रैल को 9वीं की परीक्षा देते समय बेहोश हुई छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2023, 2:11 PM IST
jhalawar.jpg

झालावाड़/मनोहरथाना. सरेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत 24 अप्रैल को 9वीं की परीक्षा देते समय बेहोश हुई छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

मृतका के पिता सरेड़ी निवासी कैलाश रैगर ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा (17) राजकीय विद्यालय में कक्षा नवीं की छात्रा थी। गत 24 अप्रैल को स्कूल में गणित का पेपर देते वक्त उसे चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। प्रधानाचार्य कालूराम मीणा के सूचना देने पर परिजन उसे अकलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। झालावाड़ से कोटा, फिर कोटा से जयपुर रैफर किया। जयपुर से गुरुवार को ही पूजा को वे वापिस घर लेकर आए थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार जब से वह बेहोश हुई, तब से उसे होश भी नहीं आया था।

Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन