बिना हेलमेट और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाना खुद को और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी है। हादसा होने के बाद यातायात पुलिस चेतती है और कुछ दिन चालान बनाकर इतिश्री कर लेती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किशोरावस्था में बच्चे अपने मन की करना चाहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अभिभावक उनके मोह में जिम्मेदारी और सुरक्षा से समझौता न करें। वाहन दिलाते समय भी परिवहन विभाग के नियमों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। स्कूल-कोचिंग के नाम पर वाहन चलाने की छूट का बच्चे गलत फायदा न उठाएं, ये भी अभिभावकों को देखना होगा। वरना बच्चों के मोह में पड़ कर की गई बड़ों की नासमझी पूरे परिवार के दुख का कारण बन सकती है।