झालावाड़

दस साल बाद होगा आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का मंगल प्रवेश, होगी भव्य अगवानी

दिगंबर जैन संत आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज कोटा से विहार करते हुए शुक्रवार को भैसोदामंडी पहुंच गए।
less than 1 minute read
Feature image

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज 13 मार्च 2015 को भवानीमंडी आए थे।

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आगमन एवं भगवान आदिनाथ की जयंती को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से व्यापक तैयारियां की है। संत प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में रविवार को भगवान आदिनाथ जन्म जयंती का महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी जो राधेश्याम मंदिर के बगीचे में संपन्न होगी।

दिगंबर जैन संत आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज कोटा से विहार करते हुए शुक्रवार को भैसोदामंडी पहुंच गए। उनका रविवार सुबह 7 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे से भवानीमंडी में मंगल प्रवेश होगा। इस दौरान भव्य आगवानी की जाएगी और जुलूस निकाला जाएगा। सकल जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को भैसोदा रेलवे फाटक के यहां आगवानी की। वहां से बैंडबाजों के साथ आचार्य को भैसोदामंडी के परम्परा भवन ले गए।

समाज के अध्यक्ष विजय जुली ने बताया कि जैन संत के शनिवार सुबह 9 बजे परम्परा भवन में प्रवचन होंगे व शाम 7 बजे आनंद यात्रा भी होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज 13 मार्च 2015 को भवानीमंडी आए थे।

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आगमन एवं भगवान आदिनाथ की जयंती को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से व्यापक तैयारियां की है। संत प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में रविवार को भगवान आदिनाथ जन्म जयंती का महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी जो राधेश्याम मंदिर के बगीचे में संपन्न होगी। यहां आचार्य के प्रवचन होंगे और भगवान का कलशाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान समूचे शोभायात्रा मार्ग को 101 स्वागत द्वार से सजाया जाएगा। इसमें बैंड बाजे, घोड़े, जावरा के लोक कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। महाराज 28 मार्च को गरोठ की ओर विहार के लिए प्रस्थान करेंगे।

Updated on:
22 Mar 2025 12:51 pm
Published on:
22 Mar 2025 12:51 pm