झालावाड़

Raksha Bandhan 2025: भाई के हाथ और बहन के पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं छूटी राखी की डोर, अस्पताल में मनाया रक्षाबंधन

हादसे में घायल सातवीं कक्षा के छात्र विशाल और उसकी बहन शायना को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशाल के बाएं हाथ में और शायना के बाएं पैर में फ्रैक्चर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2025, 4:59 PM IST
भाई विशाल को राखी बांधती बहन शायना। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के झालावाड़ में गत 25 जुलाई पिपलोदी स्कूल त्रासदी में घायल 13 वर्षीय विशाल के हाथ में फ्रैक्चर है तो उसकी छोटी बहन शायना के पैर में फ्रैक्चर। दोनों वर्तमान में एसआरजी अस्पताल में भर्ती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को अस्पताल में ही पलंग पर बैठी शायना ने अपने भाई विशाल को राखी बांधी और उसकी बलाएं ली।

एसआरजी अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल सातवीं कक्षा के छात्र विशाल और उसकी बहन शायना को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशाल के बाएं हाथ में और शायना के बाएं पैर में फ्रैक्चर है। विशाल की छाती में गंभीर चोट के कारण तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे यहां से कोटा रेफर कर दिया था। यहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। दो दिन पहले ही उसे कोटा अस्पताल से छुट्टी मिली थी।। हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे पुनः एसआरजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह वीडियो भी देखें

चिकित्सा विभाग ने की व्यवस्था

शनिवार को शायना ने अपने भाई को तो राखी बांधी। साथ में यहां अनुराधा, आरती और राजू बाई ने भी विशाल और एक अन्य घायल मुरली मनोहर को राखी बांधी। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डा. साजिद खान ने बताया कि जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से बच्चों को राखी मनाने की व्यवस्था की गई। यहां भर्ती छात्रा बच्चों को राखी और मिठाई उपलब्ध करवाई गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की।

Updated on:
9 Aug 2025, 4:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन