झालावाड़

मौसम का डबल अटैक जारी, इतने दिन तक बेहाल करेगी सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जानें कब मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत

IMD FORECAST राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से झालावाड़ शहर में दिनभर असर रहा। कई जगह सुबह कोहरा व बादल छाए रहे। 10 बजे बाद धूप निकलने लेकिन ज्यादा राहत नहीं दे पाई। दिनभर गलन बरकरार रही। जिले में सर्दी को दौर जारी है।

2 min read
fog_in_rajasthan.jpg

IMD FORECAST राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से झालावाड़ शहर में दिनभर असर रहा। कई जगह सुबह कोहरा व बादल छाए रहे। 10 बजे बाद धूप निकलने लेकिन ज्यादा राहत नहीं दे पाई। दिनभर गलन बरकरार रही। जिले में सर्दी को दौर जारी है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा व न्यूनतम 6 डिग्री रहा। गुरुवार रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। बादलों की आवाजाही रही। इन दिनों तेज सर्दी के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं दृश्यता 200 मीटर से भी कम रह सकती है। वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी के समय वाहन विशेष सावधानी से चलाने की हिदायत दी गई है। आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में सर्दी भी तेज रहेगी।

सुनेल में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। पिछले चार-पांच दिन से कस्बे सहित क्षेत्र में खिली धूप के बाद शुक्रवार सवेरे फिर से कोहरे ने दस्तक दी। कोहरा पूरे कस्बे सहित क्षेत्र में छाया हुआ है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को वाहन हैड लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे छह बजे मौसम बिल्कुल साफ था।

इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा। कोहरे के चलते आसमान में सूर्य देव नजर नहीं आए। सूर्य देव के दर्शन भी करीब आठ बजे हुए। कोहरे का आलम ऐसा था कि कुछ ही मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

Published on:
20 Jan 2024 03:20 pm