वहीं मौसम विभाग ने आज से चार दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 17, 18, 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा और शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।