झालावाड़

Good News : झालावाड़-उज्जैन नई रेल लाइन के लिए बनेगी डीपीआर,रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Good News : झालावाड़ से आगर होते हुए उज्जैन तक नई रेल लाइन परियोजना की उम्मीद परवान चढ़ी है। बुधवार को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित परियोजना के डीपीआर निर्माण को हरी झंडी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2024, 2:54 PM IST
new_rail_line_.jpg

Good News : झालावाड़ से आगर होते हुए उज्जैन तक नई रेल लाइन परियोजना की उम्मीद परवान चढ़ी है। बुधवार को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित परियोजना के डीपीआर निर्माण को हरी झंडी दी है। रेल मंत्रालय ने लगभग 190 किमी लंबी झालावाड़-आगर-उज्जैन नई रेल लाइन की डीपीआर के लिए 4 करोड़ 75 लाख की राशि की स्वीकृति दी। साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक को अतिशीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर बनने के बाद यह परियोजना वित्त विभाग के पास जाएगी और कैबिनेट की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

रेल मंत्रालय से परियोजना को स्वीकृति मिलना दो राज्यों के लोगों के लिए सौगात के समान है। इसके साथ ही झालावाड, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और क्षेत्र को भी ये सौगात मिलने जा रही है। ऐसे में चुनावी साल में मध्यप्रदेश और राजस्थान को रेल मार्ग से जोडऩे की महत्वपूर्ण मांग को मंजूरी मिल गई है। उज्जैन-आगर रेल मार्ग को शुरू किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।

उज्जैन से आगर होते हुए झालावाड़ की दूरी नए रेल मार्ग से काफी कम हो जाएगी। अभी झालावाड़ वासियों के लिए उज्जैन जाने के लिए बस के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है। रोडवेज बस भी बहुत कम चलती है। ऐसे में अब ट्रेन की सुविधा होने से महाकाल के दर्शन करने जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी। ऐसे में धार्मिक पर्यटन में भी झालावाड़ व उज्जैन में इजाफा होगा।

Published on: