झालावाड़

प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

कविता ने ही अपने प्रेमी तेजराज मीणा के साथ पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में ले जाकर शव डाल दिया था।

less than 1 minute read

अकलेरा (झालावाड़)। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को आजीवन करावास की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक नेमीचन्द यादव ने बताया कि अकलेरा थाना क्षेत्र के मेठुन गांव निवासी कविता ने पति मुकेश मीणा की 28 जनवरी 2022 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कुछ दिन बाद मुकेश का शव गांव बरडावदा के पास कार में मिला था, इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि कविता ने ही अपने प्रेमी तेजराज मीणा के साथ पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में ले जाकर शव डाल दिया था। दोनों ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कविता व प्रेमी तेजराज मीणा को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां कलक्टर ने की सड़कों पर सफाई, दौड़े निगम अधिकारी, लोग रह गए हैरान
यह भी पढ़ें : राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध

Published on:
13 Mar 2024 10:01 am
Also Read
View All