झालावाड़

राजस्थान में यहां ढाई घंटे तक झमाझम, सीजन में पहली बार परवन नदी में आया उफान; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain In Jhalawar: मौसम विभाग ने आज भी झालावाड़ जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

2 min read
परवन नदी में आया उफान। फोटो: पत्रिका

Heavy Rain In Jhalawar: झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार को सुबह से रूक-रूक कर रिमझिम का दौर चलता रहा। ऐसे में मौसम में उमस का जोर बढ़ गया। इससे लोग पसीने में तर नजर आए। वहीं झालरापाटन और मनोहरथाना समेत कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई।

मनोहरथाना में करीब ढाई घंटे की बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया। मनोहरथाना में पिछले 24 घंटों में 108 एमएम बरसात दर्ज की गई। क्षेत्र में जोरदार बारिश से सीजन में पहली बार परवन नदी में उफान आया। मौसम विभाग ने आज भी झालावाड़ जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

IMD Alert : 13 से 17 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश की प्रबल संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रटलाई कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को करीब आधे घंटे की हल्की बारिश होने से उमस व गर्मी से लोगों को रात मिली। जानकारी के अनुसार कस्बे सहित क्षेत्र में पिछले 5-6 दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल थे। वहीं बारिश के नहीं होने से फसले मुरझाने लगी थी। लेकिन शनिवार दोपहर बाद व शाम को करीब आधे घंटे से अधिक की हल्की बारिश होने से राहत मिली। फसलों को पानी मिलाने से राहत मिली।

बारिश से सड़कें बनी दरिया

मनोहरथाना क्षेत्र के बीनागंज मार्ग पर नई कॉलोनी तक सड़क पर दो फीट बारिश का पानी भर गया। इससे मकानों-दुकानों में पानी भर गया। निचला बाजार में खाल-नालों की तरह बारिश का पानी बहता रहा। बरसात से तहसील रोड से महाविद्यालय मार्ग पर नाले में उफान आने से मार्ग अवरुद्द हो गया। निचले बाजार में बारिश का पानी भर गया। अकलेरा मार्ग पर नाल में विद्युत पोल गिर गया। लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इससे विद्युत हादसा टल गया। मनोहर थाना तहसील में प्रभारी एलआईआर राधेश्याम लववंशी ने बताया कि शनिवार को 24 घंटे में 108 एम एम बारिश दर्ज की गई। एक जनवरी से अब तक 384 एमएम बारिश हो चुकी हैं।

बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में दरारें

अकलेरा क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली मंदिर पर गिर गई जिससे मंदिर के गुंबद का कुछ हिस्सा टूट गया। इस दौरान वहां श्रद्धालु भी मौजूद थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान तहसील क्षेत्र के मिश्रौली गांव के बीच स्थित मंदिर में आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मंदिर के गुबंद का कुछ हिस्से में दरारें आ गई। हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

Weather Update : मौसम विभाग का डबल अलर्ट, राजस्थान के इन 21 जिलों में आज बारिश का Prediction, चलेगा 30-50 KMPH गति से अंधड़

Also Read
View All

अगली खबर