झालावाड़

झमाझम बारिश के चलते 7 घंटे में ही लबालब हो गया राजस्थान का ये बांध, खोलने पड़े तीन गेट

Bhimsagar Dam: भीमसागर बांध के गेट जुलाई माह के पहले सप्ताह में पहली बार खुले है। क्षेत्र में झमाझम बरसात से भीमसागर बांध करीब 7 घंटों में ही लबालब हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2025, 2:50 PM IST
Bhimsagar-dam
भीमसागर बांध के खोले तीन। फोटो: पत्रिका

झालावाड़। भीमसागर कस्बे में उजाड़ नदी पर स्थित भीमसागर बांध के गेट जुलाई माह के पहले सप्ताह में पहली बार खुले है। क्षेत्र में मंगलवार रात हुई तेज झमाझम बरसात से भीमसागर बांध करीब 7 घंटों में ही लबालब हो गया। इसको देखते हुए बुधवार सुबह 6 बजे भीमसागर बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त जल निकासी शुरू की गई।

जिले में मंगलवार रात को जोरदार बारिश के बाद बांध में पानी आने पर लोग देखने पहुंचे। बांध के एक्सईन पंकज सिंह ने बताया कि बांध का जलस्तर 1002 के ऊपर जाने के बाद बांध के तीन गेट 15 फीट खोलकर करीब 9270 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड के हिसाब छोड़ा गया।

दोपहर बांध आवक धीमी होने पर देर शाम तक 1 गेट 3 फीट खोलकर 1900 क्यूसेक पानी की निकासी जारी रही। बांध स्थल पर मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक 205 एमएम करीब 8 इंच बरसात रेकॉर्ड दर्ज की गई।

बांध का एक गेट खोला

रीछवा.कस्बे समेत क्षेत्र में रात को हुई मूसलाधार बारिश से कालीसिंध बांध में पानी की आवक हुई। तेज बारिश के चलते पानी की आवक होने के कारण बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई।

जलसंसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रात को अच्छी बारिश होने के बाद कालीसिंध बांध का 1 गेट करीब एक मीटर खोलकर 120.2 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

यह भी पढ़ें