29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में यहां अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश! आज इन 31 जिलों में अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मानसून से कई जगह बाढ़ के हालात हो गए हैं। कई जिलों में अतिभारी बारिश का दौर जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 3 Jul 2025, 7:40 AM IST

rain

कोटा जिले के मोड़क कस्बे में भरा बरसात का पानी। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मानसून से कई जगह बाढ़ के हालात हो गए हैं। कई जिलों में अतिभारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार को बीते 24 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे की बात करते तो राज्य में सबसे अधिक चित्तौडगढ़ के बस्सी में 12 इंच (1 फीट) बारिश हुई। इसके अलावा ब्यावर के रायपुर में 10, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में 9, कोटा के मोड़क में 8, ब्यावर के जैतारण में 7, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 6, पाली के सोजत में 6 इंच बारिश दर्ज की गई।

अगले 3 घंटे में यहां होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो अगले तीन घंटे में टोंक, सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं और सीकर जिले अति भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जयपुर, भरतपुर पाली, जालोर, सिरोही, बाडमेर, अलवर, कोटा, बारां, उदयपुर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे शरण ना लें।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां बाढ़ जैसे हालात, स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी; नाव चलाकर पहुंचे लोग

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अजमेर और भीलवाड़ा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस वजह से हो रही भारी बारिश

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके असर से दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में भारी से अतिभारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: झमाझम बारिश के बाद त्रिवेणी के गेज ने पकड़ी रफ्तार, बीसलपुर बांध में 8 सेमी आया पानी