झालावाड़

Rajasthan Crime: पति ने पत्नी को 60 फीट गहरे कुएं में धकेला, मरा समझकर लौटा घर, जिंदा बच निकली महिला

झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से रात में 1 बजे उसे कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2026, 5:38 PM IST
Jhalawar crime
कुएं से जिंदा निकली महिला (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

झालावाड़। रटलाई थाना क्षेत्र की पंचायत रीझौन के गांव झीतापुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से करीब 60 फीट गहरे कुएं में धकेल दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना रविवार देर रात की है।

झीतापुरा निवासी रायसिंह लोधा अपनी पत्नी कंचनबाई लोधा (40) को खेत पर ले गया। खेत पर सब्जियों में पानी देने के बाद रायसिंह ने कंचनबाई से कुएं में शेष पानी देखने के लिए कहा और उसी दौरान पीछे से धक्का देकर उसे कुएं में गिरा दिया।

ससुराल में बताया पत्नी चली गई कहीं

पत्नी को कुएं में धकेलने के बाद रायसिंह घर चला गया। शाम को कंचनबाई के घर नहीं लौटने पर उसने अपने ससुराल वालों और गांव के लोगों को बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। ग्रामीणों की मदद से रायसिंह ने खुद भी उसे ढूंढने का नाटक किया। देर रात गांव वालों ने तलाश की तो सूरी के रास्ते पर स्थित खुद के कुएं में कंचनबाई को बेहोशी की हालत में हल्की आवाज करते हुए देखा गया।

रात 1 बजे जिंदा निकली महिला

ग्रामीणों ने रात करीब 1 बजे कंचनबाई को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल कंचनबाई को तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रेफर किया गया। जहां महिला का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

एएसआई लाजपत मीणा ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रायसिंह पूर्व में भी कंचनबाई को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला को आंख और मुंह सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई है।

Updated on:
27 Apr 2026, 5:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट